फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में तेज धमाके के साथ बैटरी फटी

Sat, 26 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में रखे इन्वर्टर की बैटरी तेज धमाके के साथ फटने से बहन-भाई घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। परिजनों की ओर से घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मोहल्ला चक स्वार निवासी नौशाद अंसारी के घर में रखे इन्वर्टर की बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई।
विज्ञापन



घर में खेल रहे नौशाद अंसारी का बेटा बिलाल (4) और बेटी माहिरा बैटरी का तेजाब शरीर पर गिर जाने से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल बच्चों को निजी चिकित्सक के भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें