फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी अफशा की मौत

Sat, 06 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के घेर तोगां मोहल्ले निवासी किशोरी की मौत दम घुटने से हुई थी। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 18 जनवरी को घर में संदिग्ध हालात में घेर तोगां निवासी किशोरी अफशा बी मृत मिली थी।
विज्ञापन



उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था, जो दरवाजे की कील में फंसा हुआ था। उसके शव को सबसे पहले उसकी बड़ी बहन ने देखा था। उसकी मौत की सूचना के बाद गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


परिजनों ने पहले इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया था। बाद में उसकी बड़ी बहन और मां ने अफशा की मौत की वजह का खुलासा करने के लिए जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई थी। डीएम ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन



आदेश के बाद उसके शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। शनिवार की दोपहर नायब तहसीदार कुंदन लाल टोलिया की देखरेख में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा रही। अफशा के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में दो डाक्टरों के पैनल ने किया।


उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसे फिर से दफन कर दिया गया। गंज थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना सामने आया है। उसकी किसी ने गला घोंटकर हत्या की है या फिर उसने आत्महत्या की है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें