फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर तीन तलाक देने के मामले में पति सहित पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति द्वारा फोन पर तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने पूरे मामले की शिकायत शुक्रवार को एसपी से की थी। एसपी के आदेश पर अजीमनगर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी से शिकायत की थी कि उसकी शादी एक साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। उसके पति कहीं दूसरी जगह कारोबार करते हैं। कुछ समय के बाद से ससुुुराल वाले उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे, जिसकी शिकायत उसने पहले भी अजीमनगर थाने में की थी। मांग पूरी नही होने पर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह अपने एक माह के बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। महिला का कहना है कि उसने सारी बात फोन पर अपने पति को बताई तो उसने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था। उसने इस मामले में एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर अजीमनगर पुलिस ने पति सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें