पटवाई। बेटे का इलाज कराने गए दंपती की गैर मौजूदगी में कुछ लोग उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गए। बाद में पीड़ित ने पटवाई थाने पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पटवाई निवासी दंपती अपने बेटे के इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर पर थी। आरोप है कि कुछ लोेग उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। किशोरी को ले जाने का जब उसकी बहनों ने विरोध किया तो उनको जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।