फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने संविदा बिजली कर्मी से 3

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।बाइक सवार बदमाशों ने बिजली विभाग में संविदा बिलिंग कर्मी को गन प्वाइंट पर लेकर 38 हजार रुपये की नकदी ,बाइक,दो मोबाइल ,प्रिंटर सहित बिलिंग मशीन लूटकर फरार हो गए । घटना की सूचना पुलिस को दी गईलेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर पीड़ित को टरका दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मिलक ताज खां के बालक राम का मझरा निवासी विशाल जो कि बिजली विभाग में निजी संविदा कर्मी है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिलों की बिलिंग करता करता है। दो दिन पूर्व वह शाम को ग्रामीण इलाकों से बिलिंग का कार्य कर बाइक से घर वापस जा रहा था ।जैसे ही वह गांव हाजी नगर के नजदीक पहुंचा तभी पीछे से आये दो सशस्त्र नकाबपोश बाइक सवारों ने उसे ओवरटेक कर गन प्वाइंट पर ले लिया और डरा धमकाकर बैग में रखी 38 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, एक प्रिंटर, बिलिंग मशीन सहित बाइक को लूट शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवक ने घर पहुंच कर मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंच अपने साथ हुई लूट की घटना की तहरीर पुलिस को दी ।इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई भी बदमाश और उनका सुराग नहीं लग सका। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है। पीड़ित लगातार कोतवाली के चक्कर काट रहा है। एसएसआई पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।जांचोपरांत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें