फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन

शाहबाद। तेज रफ्तार ट्रक के बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी टोनी कोरी पुत्र टेकचंद अपने साथी ओमपाल यादव के साथ बाइक से रविवार को परचून की दुकान का सामान लेने शाहबाद आया था। दोपहर करीब दो बजे दोनों लोग सामान लेकर शाहबाद से अपने गांव को लौटकर जा रहे थे। शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर खंजीपुरा गांव के समीप आसफपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने टक्कर मारने वाले ट्रक को रोक लिया और 108 एंबुलेंस को फोनकर दोनों घायलों को तत्काल शाहबाद अस्पताल भिजवाया। लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से टोनी को मुरादाबार रेफर कर दिया गया। इसी दौरान टोनी की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने टोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस भिजवा दिया। टेकचंद्र ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को ढकिया पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें