सिविल लाइंस में मिला युवक का शव
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक की जहर खाने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के खिलाफ तहरीर दे दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सीमेंट कालोनी निवासी सचिन वेल्डर काम करता था। दोपहर के समय उसको कुछ लोगों ने पास के ही मोहल्ले में बेहोशी की हालत में पड़े देखा था। उसके बाद मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी थी। वह लोग उसको जिला अस्पताल ले गए थे जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसका एक महिला के घर पर आना जाना था। उस पर ही जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है जबकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।