फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीफ हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी पुलिस ने असलहे सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। पुलिस ने हनीफ हत्याकांड में एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद कर जेल भेजा है।। वहीं पुलिस ने तीसरे नामजद हत्यारोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

रविवार की प्रात: तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी के गांव मिलक नो खरीद में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े मिलक नो खरीद निवासी मोहम्मद हनीफ (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे बचाने आये उसके बेटे फिरोज आलम को भी गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में पुलिस ने मृतक की पुत्री की ओर से घोसीपुरा पट्टीकला निवासी खलील पहलवान के बेटे रिजवान उर्फ गुड्डू,गुलशेर उर्फ सप्पू के अलावा फरमान सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर मंगलवार को हत्या में नामजद आरोपी गुलशेर उर्फ सप्पू को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था।बुधवार की प्रात: पुलिस को सूचना मिली कि हनीफ हत्याकांड में नामजद दूसरा हत्यारोपी फरमान स्वार मुंशीगंज मार्ग पर खड़ा है।जिस पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर युवक को पकड़ लिया।ओर उसकी तालाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।बुधवार को पकड़े गए हत्या रोपी फरमान को पुलिस ने जेल भेज दिया।कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि नामजद तीसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है ।शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें