फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की मौत, गैंगस्टर में भेजा गया था जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। कारागार में गैंगस्टर के मामले में बंद बंदी की अचानक से हालत बिगडं जाने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला निवासी शकील उम्र 55 वर्ष पर 26 मार्च को पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध करते हुए जेल भेज दिया था। शकील लगातार बीमार चल रहा था। जेल का स्टाफ उसको बीमारी के चलते कई बार मेरठ भी उपचार कराया जा चुका है। जहां उसमें टीबी की पुष्टि होने के कारण बंदी को 29 दिसंबर से लेकर पांच जनवरी को उसको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दो दिन पहले ही वह वहां से लौटकर जिला कारागार आया था। लेकिन सोमवार शाम को अचानक से फिर से उसकी तबियत खराब हो जाने के बाद जिला कारागार का स्टाफ उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसने कुछ समय के बाद दम तोड़ दिया इस मामले की जानकारी जेल अधीक्षक को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें