फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूबेल लगवाने के नाम पर ठगे 60 हजार रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदार निवासी कमल सिंह ने पुलिस अधीक्षक से एक व्यक्ति द्वारा ठगी किए जाने की शिकायत की है। शिकायती पत्र में उसने बताया है कि मीरापुर निवासी एक व्यक्ति ने उसका ट्यूबवेल लगवा देने का आश्वासन देकर उससे एक साल पहले 60 हजार रुपये लिए थे। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उसने उसका ट्यूबवेल नहीं लगवाया है। अपने रुपये मांगने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित किसान ने एसपी से रुपये दिलवाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-------------------------
रंजिशन खेत में खड़े यूकेलिप्टस के एक हजार पेड़ जलाए
शाहबाद। पैगुपुरा गांव निवासी इस्माइल के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ों की बगिया खड़ी थी। आरोप है कि रंजिशन उसी के गांव के दो लोगों ने उसकी बगिया में आग लगा दी। बगिया में आग लगने से उसके खेत में खड़े यूकेलिप्टस के एक हजार पेड़ जल गए। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें