फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस लुढ़की, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (शिमला)।
विज्ञापन

पुलिस थाना कोटखाई के तहत जलटहार नाला के पास शनिवार दोपहर एचआरटीसी बस सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवीधार से चंडीगढ़ जा रही परिवहन निगम की बस एचपी 10-7189 दोपहर करीब डेढ़ बजे जलटहार नाला के पास नीचे पलट गई। सड़क के संकीर्ण होने के कारण बस पलटी गई। लेकिन बस सड़क से थोड़ी नीचे पुलिस के ऊपर टिक गई। हादसे के दौरान उसमें दर्जनों सवारियां थी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में लेख राज निवासी गांव पटरानू (सुंदरनगर), लक्ष्मी पत्नी दुर्गा बहादुर निवासी गांव सदरोटी, सुषमा पत्नी पदम निवासी गांव सदरोटी, हेम प्रकाश निवासी गांव मूलकोटी, देविंद्र निवासी गांव गरावग कोटखाई, प्रवीण निवासी गांव सरकाघाट (मंडी ) घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल हेम प्रकाश को कोटखाई में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार विपिन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार कोटखाई विपिन वर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल को चार हजार रुपये और अन्य घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। उधर, थाना प्रभारी कोटखाई परमजीत ने बताया कि बस हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें