फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

गोनियाना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर था तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
गोनियाना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपने कमरे में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। पंप पर तैनात कर्मचारियों ने घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शहर की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।
हरदम सिंह वासी अमरगढ़ गोनियाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। वह शनिवार सुबह 6 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद पंप पर ही स्थित अपने कमरे में आराम करने चला गया। कुछ ही घंटों के बाद उसने अपनी 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। उसे लहूलुहान हालात में देख उनके होश उड़ गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घटना की सूचना थाना नेहियांवाला और पंप मालिक के अलावा उसके परिजनों को दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे नजदीक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वह परिवार को लेकर तनाव में था। इसके चलते ही उसने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल संबंधित थाने की पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें