फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अटैची चुरा रहे दो चोर गिरप्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अटैची चुराते दो गिरफ्तार
विज्ञापन


रामपुर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रहे दो चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। चोरों को एक यात्री की अटैची चुराते हुए अन्य यात्रियों ने देख लिया और दबोच लिया। सूचना पर शहजादनगर पुलिस चमरौआ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना दिए जाने की भनक लगने पर दोनों चोर यात्रियों की गिरफ्त से निकल भाग छूटे। लेकिन, दोनों चोरों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों में भी चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। काठगोदाम-दिल्ली के बीच चलने वाली सबसे अधिक भीड़ वाली ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शनिवार रात दो चोरों ने एक यात्री की अटैची चुराने की कोशिश की। लेकिन, ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश शहजादनगर पुलिस की पकड़ में आ गए। यात्रियों के अनुसार दोनों चोर कटघर रेलवे स्टेेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। इसके बाद वह अन्य यात्रियों के सामानों पर नजर जमाने लगे। रामपुर से ट्रेन के निकलते ही बदमाशों ने एक यात्री की अटैची चुराने की कोशिश की लेकिन, अन्य यात्रियों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। यात्रियों ने दोनों चोरों को दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर दोनों चोर घबरा गए ़और चमरौआ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदकर फरार होने की कोशिश करने लगे। लेकिन, वहां पर मौजूद शहजादनगर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। शहजादनगर इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए चोर बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र निवासी नन्हे लाल व नीरज हैं। दोनों ने पूछताछ में लंबे समय से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें