फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल दवा लेने आई महिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल दवा लेने आई महिला से लूट
विज्ञापन

रामपुर। जिला अस्पताल में दवा लेने आई महिला को नशीला पदार्थ देकर लूट का शिकार बना लिया। महिला को बेहोशी की हालत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बदमाश महिला से सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी और रुपये लूट कर ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के भैंसखाना सराय गेट मोहल्ला निवासी सोमवती बुधवार सुबह जिला अस्पताल में दवा लेने गईं थी। उन्हें सांस की दिक्कत थी। सोमवती डा. एसएम कमल को दिखाने के लिए ओपीडी की लाइन में लगी थीं। तबियत अधिक खराब होने पर वह पास में ही कुर्सी पर बैठ गईं। इसी दौरान एक युवक ने उनसे बात करते हुए पानी पिला दिया। पानी पीते ही सोमवती बेहोश हो गईं। बदमाश सोमवती की एक सोने की चेन, दो कुंडल, दो अंगूठी और पेंशन के पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। दवा लेने के किसी अन्य व्यक्ति ने बेहोश सोमवती को भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सोमवती की हालत गुरुवार को भी नाजुक बनी हुई थी और उसे होश नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें