फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात को पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र निवासी फैयाज का पास के ही रहने वाले अनवर अली से पैैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार की रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों ओर से गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी हुई। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद गंज पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद वहां पर मारपीट कर रहे चार लोगों को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उनसे से पूछताछ की गई। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेनदेन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें