रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हॉल में डीजे पर डांस के दौरान युवती और युवक पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट हो गई। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी एक युवती की शादी मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक से हुई थी। सोमवार रात को भमरौवा रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डीजे पर डांस करते समय एक युवक ने पास में खड़े छोटे बच्चे को टक्कर मार दी।
इसके बाद वहां पर युवक और युवती पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते लात घूूूंसे चलने शुरू हो गए। इसके बाद बारात में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
किसी तरह से मामले को शांत कराया। फिर कहीं जाकर पुुलिस ने शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।