शाहबाद। नगर के मुहल्ला सादात निवासी जुल्फिकार की पत्नी गुलशन बुधवार को कस्बे की ही भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 10 हजार रुपये निकाल कर ला रही थी। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला जो उनसे बोला चाची कहां से आ रही हो। चाची ने उसे बताया में बैंक से रुपये निकालकर लाई हूं। यह सुनते ही चाची कहने वाला युवक बोला कि चाची मुझे टूटे टूटे नोट दे दो और बंधे हुए नोट तुम ले लो। यह कहने के बाद उसने महिला से 10 हजार की गड्डी ले ली और गिनने लगा। नोट गिनने के दौरान बोला चाची यह मेरी बाइक की चाबी है मैं नोट एक तरफ खड़े होकर गिन लूं। महिला उसके झांसे में आ गई। चाबी देने के बाद युवक नोट लेकर फरार हो गया। महिला खड़ी इधर उधर को देखती रही। जब काफी देर हो जाने के बाद भी युवक महिला को रुपये देने नहीं आया तब उसने लोगों से बताया एक युवक उसके सौ सौ के 10 हजार रुपये ले गया और बंधे हुए नोट देने नहीं आया। तब लोगों ने महिला को बताया कि युवक उसके रुपये ठग ले गया। बाद में ठगी का शिकार हुई महिला कोतवाली पहुंची। जहां उसने अज्ञात युवक के खिलाफ 10 हजार रुपये ठग ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
--------
घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
शाहबाद। नगर के मुहल्ला जिलेदारान निवासी राजेंद्र गुप्ता के घर के सामने बाइक खड़ी थी। बताया जाता है जिसे कोई व्यक्ति चुरा ले गया। बाइक स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।