फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के तहत जगातखाना पुल से शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। पुल पर एक युवती भी साथ मौजूद थी। उसे ब्रौ थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रामपुर और ब्रौ थाना की पुलिस ने सतलुज नदी के आसपास काफी दूर तक युवक की खोजबीन भी की। युवक निरमंड के साथ कोयल गांव का बताया गया है। पुलिस के अनुसार युवती अभी सदमे में है और कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस के अनुसार युवती शिमला में कोचिंग ले रही है और शनिवार को अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। डीएसपी देव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें