फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षिकाओं के घर से तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर बुधवार की सुबह दो शिक्षिकाओं के घर को निशाना बनाकर करीब आठ तोले सोने के जेवर सहित तीन लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एकता विहार कालोनी निवासी संजीव चौधरी शिक्षक हैं। उन्होने अपने मकान के नीचे के हिस्सा दो महिला शिक्षिकाओं राशि तोमर और नीलम प्रधान को किराये पर दे रखा है। दोनों रोजाना की तरह बुधवार सुबह को स्कूल चली गई थी। इस दौरान चोर मौका पाकर बंद घर को निशाना बनाकर वहां घर में घुस गए। उसके बाद चोर राशि के कमरे से आठ तोले सोने के जेवर और नीलम के घर से दस हजार नकदी और अन्य सामान सहित करीब तीन लाख माल समेट कर ले गए। दोपहर में जब दोनों लोग वापस आए,तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए थे।चोरी की सूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी आ गई। जहां पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे,तो उसमे एक युवक और युवती दिखाई दिए।जिसमे युवती गेट पर खड़ी है। युवक मौँका पाकर घर के अदंर घुस गया। इन दोनों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें