फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। मधुपुरी और बिचपुरी तिराहे पर शनिवार की रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैैफनी चौकी क्षेत्र के मधुपुरी और बिचपुरी तिराहे पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जमीन को लेकर हुए इस विवाद में कुछ लोग खेत में खड़ी दीवार को तोड़ने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। साथ ही पथराव भी हुआ। लोगों ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विनोद मिश्रा और शाहबाद कोतवाल गौरव सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शाहबाद पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें