फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी। गोली चलने के बाद आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग वहां से फरार हो गए। इस मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राजमाता फार्म निवासी शहजाद खां का कहना है कि वादी और उसका भाई शहाब खां उर्फ नन्हू हाजी अपने दोस्त के साथ दरवाजे के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार शेखर शर्मा उसकी बाइक पर पीछे बैठे बालम मेहरा सीआरपीएफ कैंपस निवासी है। इनके साथ दो लोग और भी थे। तभी नन्हू के गोली मार दी। गोली चलने के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए। बाद में यह लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में इस मामले में तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में बालम ने पहले पीटने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें