रामपुर। घरेेलू कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खोड़ा निवासी रियाज ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह तड़के परिवार के लोगों ने जब उसको कमरे में लटका देखा, तो उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में किसी तरह से शव को उतारकर नीचे लिटाया। परिवार के लोग उसके दफन की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रियाज के परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई से इंकार कर दिया है। शहर कोतवाल अनिल कुमार का कहना कि रियाज की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। उसी को लेकर परेशान चल रहा था।