फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा आक्रोश, जगह-जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर में शुक्रवार को न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। संगठनों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कॉलेज गेट से नारेबाजी शुरू करते हुए पुराने बस अड्डे और बाजार होकर एसडीएम कार्यालय तक रैली भी निकाली।
विज्ञापन

छात्र संगठनों, युवा संगठनों, किसान और मजदूर संगठन ने पुलिस थाना रामपुर के पास पांच मिनट के लिए एनएच पर चक्का जाम किया। गुड़िया की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। विभिन्न संगठनों ने मांग की कि गुड़िया के असली हत्यारों को पकड़ कर कड़ी सजा दी जाए। मामले को लेकर रोज नई-नई बातें सुनने को मिल रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लोगों को संदेह होने लगा है। कहीं न कहीं लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। समिति ने कहा कि जिस तरह से इस मामले में धन, बल के प्रयोग की बातें सामने आ रही हैं, यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। साथ ही कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। मारे गए नेपाली व्यक्ति की पत्नी को कानूनी सुरक्षा दी जाए। हत्याकांड में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए। सीबीआई जांच जल्द शुरू करें। इस दौरान विवेक कश्यप, प्रेम चौहान, दिनेश मेहता, तुला राम, हितेश हस्ता, डैनी कायथ, बिहारी सेवगी, अंशुल, राहुल, नेहा, महेंद्र, ममता, शशि, अनु, रुचिका, लक्की, रमन, चंद्रशेखर, पारित और मुकेश के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें