फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर( रामपुर)। खेत गई युवती से दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने आनन फानन में आकर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बुधवार को किसी काम से खेत पर गई थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवकों ने उसको दबोचकर दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में वह घर पहुंच गई जहां उसकी हालत देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। बाद में उसने सारा वाक्या बताया। परिवार के लोग उसको थाने ले गए। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में इस मामले में उसने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को तलाश रही है। वही मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें