रामपुर। अधिवक्ता से पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर 52 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में एसपी के आदेश पर गंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिव विहार निवासी अमित कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका आरोप है कि तीन साल पहले पेट्रोल पंप के लिए विज्ञापन निकला था। इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी उनके मिलने वाले करन सिंह ने उनसे कहा था कि काशीपुर गांव में काफी जमीन पड़ी है। वहां पर अपना पेट्रोल पंप खोल लो। उसकी बातों पर विश्वास करके अधिवक्ता ने उस जगह पर पेट्रोल पंप खोल लिया था। बाद में अधिवक्ता को इसमें से हिस्सा देने का आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में आरोपी अपनी बातों सेे मुकर गए। पैसे देने से मना कर दिया। बाद में आपस में समझौता हो गया था। लेकिन उसके बाद भी पैसे नही दिए। काफी परेशान हो जाने के बाद पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद एसपी के आदेश पर गंज पुलिस ने आरोपी करन और सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।