स्कूटी चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने गांव जटेड़ी स्थित मस्ताना पीर से सेवादार की स्कूटी चोरी मामले में पूंडरी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सालवन रोड असंध से चोरीशुदा स्कूटी बरामद कर ली गई। आरोपी 11 दिसंबर को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी पुलिस के हेड कांस्टेबल जगदीश चंद व एचसी अमृत लाल की टीम ने सोमवार को आरोपी प्रवीन उर्फ परविंद्र निवासी वार्ड नं. 6 असंध को गिरफ्तार कर न्यायालय से एक दिन का रिमांड हासिल किया। पूछताछ के बाद स्कूटी बरामद कर ली।