फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़त,एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)।बरेली से हरिद्वार जा रही कार शहजादनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने आगे जा रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग फंस गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली के संजयनगर निवासी लक्ष्मी नारायण अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने जा रहे थे। मंगलवार को तड़के करीब पांच बजे उनकी कार शहजादनगर थाना क्षेत्र में आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस कारण कार में सवार लोगो मे चीख-पुकार मच गई घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।हादसे में घायल लक्ष्मी नारायण,मथुरा प्रसाद, रामकली, शिवानी ,पूजा, हीराकली, महेंद्र सिंह को शहजादनगर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हालात गंभीर देखते हुए लक्ष्मी नारायण को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया जहां रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें