फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से गोली मारकर की गई थी गुलवेज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन दिन पहले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने उसको हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में में अब एक आरोपी ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा स्थित खुर्मे वाली ज्यारत निवासी ठेकेदार गुलवेज की 16 जुलाई की की रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद गुलवेज के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में नामजद एक आरोपी जाकिर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है,जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तराी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस को अब इस मामले में दूसरी सफलता मिल गई है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी करीम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। शहर कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अब मुख्य आरोपी करीम हुसैन को जेल भेज दिया गया है। अन्य एक आरोपी जुनैद की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें