फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पोवारी के पास शुक्रवार को ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे सतलुज में जा गिरी। इस हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को निकाला और रिकांगपिओ क्षेत्रिय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ। जवान ऑल्टो कार एचपी 63-9983 लेकर पूह से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ तेलंगी की तरफ आ रहा था। अचानक अनियंत्रित हो कर पोवारी के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 से करीब 150 मीटर नीचे सतलुज के किनारे जा गिरी। हादसे में चालक एवं मालिक विपिन कुमार (33) तेलंगी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई । आर्मी का जवान विपिन छुट्टियां बीताने के लिए समदू से घर की ओर आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रिकांगपिओं से एएसआई संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील, मुख्य आरक्षी विक्रम, रोहित, गृह रक्षक कृष्ण गोपाल की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। करीब 10 बजे स्थानीय लोगों और पुलिस ने शव को घटनास्थल से बाहर निकालकर क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता पनडुप लाल नेगी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें