फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करंसी का कारोबार करने वाला एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली करेंसी समेत आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

20 हजार रुपये की जाली करेंसी, स्कैनर, प्रिंटर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
थाना झुनीर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उस से 20 हजार रुपये की जाली करेंसी समेत एक स्कैनर, प्रिंटर बरामद किए हैं। पुलिस ने उस के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि किन क्षेत्रों में उक्त व्यक्ति ने जाली करेंसी चलाई है।
थाना झुनीर पुलिस को सुचना मिली कि हरियाणा के कालियावाली वासी बिक्कर सिंह लंबे समय से जाली करेंसी तैयार कर उसे असल कीमत के बदले देने के काम में लगा हुआ है। जाली करेंसी देने के लिए गांव फता मालोका पहुंचे बिक्कर सिंह को सहायक थानेदार केवल सिंह ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 20 हजार रुपये की जाली केरंसी भी बरामद की है, जिसमें दो हजार व पांच-पांच सौ के नोट शामिल है। पुलिस ने आरोपी बिक्कर सिंह की निशानदेही पर उसके पास से एक स्कैनर प्रिंटर व दो हजार के नौ व पांच-पांच सौ के चार नोट बरामद किए है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जाली करेंसी के आरोप हरियाणा के एक थाने में चार माह पहले मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना झुनीर इंचार्ज इंसपेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर इस बात की जांच में लगी हुई है कि वह अब तक कितने लोगों को जाली करेंसी की सप्लाई कर चुका हैऔरर इस कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें