फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। खेत में जा रहे एक किसान को पुरानी रंजिश में दो व्यक्तियों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मिलक खानम थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी सतनाम सिंह शनिवार सुबह अपने खेत में जा रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलीपुर ठेका के पास पहले से ही घात लगाए बैठे बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी गुरविंदर सिंह और उसके साथी ने उसे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों को मौके की ओर आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें