रामपुर। लिफ्ट देकर युवती से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्वार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार में आ रही थी।
इस दौरान उसको इसी गांव का रहने वाला युवक उसको घर पर छोड़ने का कहकर बाइक पर बैठा लिया था जहां उसने रास्ते में छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
अरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया। बाद में युवती थाने आ गई जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी।इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।