फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी ना होने पर शादी से रिश्ता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शादी तय हो जाने के आठ महीने बाद दहेज में बुलेरो कार और दो लाख की मांग पूरी न होने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में युवती के भाई ने शहजादनगर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पास के ही एक गांव के युवक से तय हुई थी। युवती पक्ष ने मंगनी की रस्म भी कर दी थी। मंगनी समारोह का खर्च भी उन्हें करना पड़ा था। मंगनी समारोह में उसने दो लाख रुपये खर्च किये थे। साथ ही शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में युवक पक्ष के लोगों ने उससे कार और अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। इस पर युवती पक्ष ने असमर्थता जताई। मांग पूरी न होने पर युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। यह बात सुनकर युवती पक्ष के लोग युवक पक्ष के घर पर पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद भी बात नही बन सकी। बाद में पीड़िता के भाई ने इस मामले में शहजादनगर थाने में 25 सिंतबर को तहरीर दे दी थी। मगर पांच दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही नहीं हो सकी है। पीड़िता के भाई ने बताया बुलेरो कार और दो लाख की मांग की। मांग पूरी ना होने पर रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें