बसपा नेता के बेटे के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप
रामपुर। बसपा के जिला प्रभारी सुरेंद्र सागर का बेटा स्वार क्षेत्र की एक युवती का शारीरिक शोषण क रहा था। युवती कीशिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्वार क्षेत्र की एक युवती ने एसपी से शिकायत की है,जिसमें आरोप लगाया है कि बसपाजिला प्रभारी का बेटा अंकुर उसका उत्पीड़न कर रहा है। कई दफा उसके साथ शराीरिक संबंध भी बनाए हैं। वह उसे अपनी पत्नी के रूप में रखता रहा। शादी का भी झांसा देता रहा,लेकिन शादी नहीं की। कई बार उसने अंकुर के पिता पर शादी कराने के लिए कहा तो उसकी मंगनी भी कर दी गई,लेकिन शादी फिर भी नहीं की। शादी के लिए दवाब बनाने पर धमकाया भी गया लेकिन अंकुर और उसके पिता अपनी नेतागिरी की धौंस देकर उसे दवाब में लेने लगे। मजबूर होकर उसने एसपी से शिकायत की है। इस मामले में एसपी ने स्वार पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रभारी के मुताबिक उनके बेेटे को एक युवती ब्लैकमेल कर रही है,जिसकी शिकायत एसपी से की गई है। दूसरी ओर एसपी डा विपिन ताडा का कहना है कि युवती ने बसपा के जिला प्रभारी के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच की जा रही है।