फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के व्यापारी से दिल्ली में मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद के व्यापारी से दिल्ली में मांगी रंगदारी
विज्ञापन

शाहबाद। दिल्ली के दिलशादगार्डन में तहसील क्षेत्र के दो व्यापारियों से एक बदमाश ने दस लाख की रंगदारी मांगी है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे व्यापारियों का परिवार सकते में है। उदयपुर जागीर निवासी शाईन राजा और नदीम लंबे समय से दिल्ली में व्यापार कर रहे हैं। शाईन राजा के कई परिजन व नदीम का पूरा परिवार गांव में ही रहता है। आरोप है कि व्यापारमें करोड़ों का टर्न ओवर की पता चलने पर दिल्ली के एक बदमाश ने व्यापारियों के आफिस में घुसकर गन प्वाइंट पर दस लाख रंगदारी की मांग की है। साथ ही रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। व्यापारियों ने मामले में दिलशाद गार्डन पुलिस को तहरीर भी दी है। घटना की जानकारी होने पर गांव में रह रहे व्यापारियों के परिजनों में भी भय का माहौल है और चिंता सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें