फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली विक्रेताओं को पीटकर सात हजार की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बिलारी की बाजार से मछली बेचकर लौट रहे दो लोगों को पीटकर सात हजार की नकदी लूट ली। पीड़ितों ने शाहबाद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सागरपुर निवासी राकेश व कमल मुरादाबाद जनपद के बिलारी की बाजार में मछली बेचने गए थे। बताया जाता है कि शाम के समय मछली बेचकर टैंपो से अपने गांव को लौट रहे थे। इस दौरान उनके टैंपो में बिलारी से ही कासमनगला गांव के भी कुछ लोग बैठ गए। कासमनगला गांव आने पर जब राकेश व कमल ने टैंपो में बैठे लोगों से किराया मांगा तो उन्होंने किराया देने की बजाए टैंपो में रखी मछली विक्रेताओं की मूंगफली तथा चीकू उतारने शुरू कर दिए। दोनों मछली विक्रेताओं ने जब टैंपो में बैठे लोगों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने उन्हें बुरी तरह से पीट डाला। मारपीट के दौरान दोनों मछली विक्रेता बुरी तरह से घायल हो गए। इस बीच मारपीट करने वालों ने उनसे सात हजार की नकदी भी लूट ली। मारपीट व लूट का शिकार हुए दोनों मछली विक्रेता टेंपो को लेकर शाहबाद कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर सात हजार की नकदी लूट लेने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें