फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदनगर जागीर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिविल ला इंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर में खूनी हिंसा के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर जागीर निवासी मृतक प्रधानपति शहादत और दूसरे पक्ष के झाझन यादव के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। बीस फरवरी को दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। जहां दोनों ओर से चली गोली में प्रधानपति शहादत और दूसरे पक्ष के जय सिंह की मौत हो गई थी। दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार रात को पुलिस ने एक पक्ष के आरोपी रिफाकत को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें