धमोरा।बस में सीट को लेकर मुरादाबाद के एक इंस्टीट्यूट के छात्र आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर बेल्ट चली।इस दौरान बस में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद पुलिस आ गई जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया।
मुरादाबाद के एक इंस्टीट्यूट की बस मिलक से छात्रों को लेकर रोजाना जाती है। मंगलवार की सुबह को भी यह छात्रों को लेकर गई थी। शाम को बस चालक छात्रों को वापस लेकर मिलक लौट रही थी। इस दौरान बस में बैठे बैठने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद गाली गलौज में बदल गया। देखते ही देखते दोनों छात्रों के बीच बेल्ट और लात-घूसे चलने शुुुरू हो गए। इसके बाद बस में सवार छात्रों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। कुछ छात्रों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। जैसे ही बस शहजादनगर पहुंची तो एक छात्र अपने साथियों को बुलाकर बस को रोक लिया और दूसरे छात्र को बस से उताकर मारपीट कर दी। इसके बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। दोनों छात्रों को अपने साथ थाने ले आई। उनको परिजनों को थाने बुलाया गया और समझा बुझाकर छात्रों को पुलिस ने छोड़ दिया। शाहजादनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि बस में सीट को लेकर दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। उनके परिजनों को बुलाकर समझा दिया गया है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।