दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
रामपुर। बारह साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश रजा अली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी डा विपिन ताडा के आदेश पर जिले भर में अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत गुरुवार रात कोतवाली पुुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली के काफी समय से हत्या के मामले में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर कहीं बाहर भागने का इंतजार कर रहा है। उसके बाद पुलिस घेेराबंदी करके उसको दबोचकर थाने ले आई। जहां पुलिस को उसने पूछताछ में बताया कि 2005 में लेन देन के मामले में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र के चिरान मोहल्ला निवासी जावेद की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उसके बाद उसको एसपी के सामने पेश किया गया। जहां से वह जेल चला गया। पुुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी टांडा के गांव प्रानपुर निवासी मोहम्मद रजा है। यह उसी समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसको तलाश रही थी। पुलिस को अक्सर वह चकमा देकर फरार हो जाता था। कोतवाल मनोज कुुमार के मुताबिक यह हिस्ट्रीशीटर है। इस पर कम कम से दस मुकद़मे से ज्यादा मामले हैं। आरोपी के ऊपर हत्या व जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं।