रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय एवं जौहर शोध संस्थान से संबंधित मामलों की जांच करने फिर रामपुर आई एसआईटी (विशेष जांच दल) ी पड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जा रही है। रविवार को टीम ने शिकायकर्ताओं के बयान लिए। साथ ही राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग के अफसरों से बात की।
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद कई लोगों ने जौहर विश्वविद्यालय और जौहर शोध संस्थान को लेकर शिकायत की थी। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया था, जिसके बाद एसआईटी ने जांच शुरु कर दी। रविवार को तीसरे दिन भी एसआईटी की जांच जारी रही। टीम ने लेखपालों के बयान लिए। साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से भी पूछताछ की। शिकायतकर्ता भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना भी एसआईटी से मिले। उन्होंने एसआईटी को रामपुर पब ्लिक स्कूल और जौहर यूनगिवर्सिटी की कथित गड़बड़ियों के संबंध में कागजात सौंपे। एसआईटी की जांच सोमवार को भी जारी रहेगी। सोमवार को एसआईटी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जानकारी हासिल करेगी। इस विभाग से अभी तक एसआईटी को पूरा सहयोग नहीं मिला है। एसआईटी ने जानकारी देने के लिए सोमवार तक का समय दिया है।