रामपुर।पशुओं की हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। किसी तरह से पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए मौँके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।दो लोग मौका पाकर फरार हो गए।पुुलिस को मौँके से चार क्विंटल मांस के साथ ही उनको काटने के उपकरण भी मिले।
गंज पुलिस को सुबह के समय सूचना मिली कि मोहल्ला घेर रहमत कुछ लोग पशुओं को लाकर मांस काट रहे है। सूचना मिलने के बाद गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।इस दौरान पुलिस को आता देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।इस दौरान पुलिस ने किसी तरह से अपने आप को बचाते हुए आरोपियों पर फायरिंग करते हुए तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया।दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुुलिस को मौके से पशुुुओ का चार क्विंटल मांस के साथ ही उनको काटने के उपकरण भी मिले।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए इरफान, राहत भूरा को गिरफ्तार कर लिया। बचे दो आरोपियों कों पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से वह लोग जेल चले गए।