रामपुर। रेलवे ट्रैक के पास बुजुर्ग महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजन बुजुर्ग महिला का शव घर ले गए।
गंज थाना क्षेत्र के चौेकी टीन निवासी शबाना उम्र 60 वर्ष अचानक सोमवार रात को घर से गायब हो गई थी। मंगलवार सुबह को कुछ लोगों ने पनवड़िया के पास एक बुजुर्ग महिला का शव देखा, कुछ देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग आ गए और पोस्टर्माटम के बाद परिवार के लोग उसके शव को घर ले गए। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि परिवार लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। जिसके चलते वह आए दिन घर से चली जाती थी।