फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले कुंडी कनेक्शन का किया था जुर्माना, विजिलेंस ने पकड़ भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पहले कुंडी कनेक्शन का किया था जुर्माना, विजिलेंस ने पकड़ जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। करीब चार साल पहले कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए आरोपी को बिजली एवं सिंचाई रेवाड़ी विजिलेंस थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामला वर्ष 2015 का है। बिजली निगम की एक टीम ने छापामारी कर डॉ. मुरारीलाल की गली निवासी बशेसर शर्मा को कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। बिजली निगम की टीम ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया था। बशेसर ने निगम द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी जुर्माना राशि को निगम कार्यालय में जमा नहीं कराया। इसके बाद मामला बिजली एवं सिंचाई रेवाड़ी विजिलेंस पुलिस थाने में पहुंच गया। रेवाड़ी बिजली पुलिस थाने ने बशेसर के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की तहकीकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. मुरारीलाल की गली से रेवाड़ी बिजली विजिलेंस पुलिस थाना से पहुंचे एएसआई सुरेंद्र, एचसी सत्येंद्र व सिपाही हरिप्रसाद की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस थाना एसएचओ कैलाश कौशिक ने बताया कि बशेसर को मंगलवार दोपहर बाद भिवानी न्यायालय में सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बशेसर के खिलाफ 1 मई 2015 को बिजली चोरी का केस दर्ज किया था। विजिलेंस थाना रेवाड़ी में चार जिले आते हैं। इनमें महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी शामिल हैं। हाल ही में रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और दादरी इलाके में 12 बिजली चोर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि भिवानी में बिजली चोरी के मामले में उनकी लंबे अर्से बाद यह पहली गिरफ्तारी है। विजिलेंस एसएचओ कैलाश कौशिक ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। जुर्माना राशि ना अदा करने वालों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें