फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गन्ने की ट्रॉली पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। नैनीताल हाइवे पर ट्रक ने गन्ने की ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीचोबीच पलट गई। ट्राली पलटने से हाईवे दो घंटे जाम की चपेट में रहा। बाद में जेसीबी से गन्ना और ट्रॉली को सड़क से हटाकर जाम खोला गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे स्वार क्षेत्र के त्रिवेणी चीनी मिल के समोदिया क्रय केंद्र से ग्राम पीपलसाना निवासी अहमद हसन गन्ने की ट्रॉली लेकर त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायणपुर जा रहा था। टांडा-दढ़ियाल के बीच जटपुरा की पुलिया के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से गन्ने की ट्रॉली सड़क के बीचोबीच पलट गई। साथ ही ट्रॉली में भरा गन्ना भी सड़क पर बिखर गया।
ट्रॉली पलटने से नैनीताल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम में निजी बसों, ट्रकों सहित नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटकों के वाहन भी फंस गए।
विज्ञापन

यहां तक कि दो पहिया वाहनों का निकलना भी दुश्वार हो गया। जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान चौकी पुलिस व चीनी मिल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट कर नहर के रास्ते से जटपुरा और चक मवाना ग्रामों से होकर निकाला गया।
आनन-फानन में जेसीबी मंगाई गई। जिससे सड़क पर बिखरे गन्ने और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी वाहन से टांडा सीएचसी भिजवाया गया जबकि टक्कर मारने वाला ट्रक हादसे के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें