फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। सैफनी निवासी वाजिद हुसैन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसने 19 मार्च को सैफनी निवासी अकबर से 236 वर्ग गज का एक प्लाट खरीदा था। जब उसने प्लाट का निर्माण कराना शुरू किया तो पता लगा कि वहीं प्लाट दूसरे को भी बेच दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे व्यक्ति ने उस पर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसने अकबर से अपने रुपये वापस मांगे लेकिन अकबर ने उसके रुपये तो वापस नहीं किए उल्टा वाजिद हुसैन के साथ मारपीट करते हुए रुपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी दी।
वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने शाहबाद कोतवाली पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय ने धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने सैफनी निवासी अकबर, आलिम, कासिम, वसी मुहम्मद, नासिम, इंतखाब, शुएब सहित सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें