टेंट की दुुकान में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में स्थित टेंट में जलती बीड़ी डालने से आग लग गई। आग को बुझाने के फेर में टेंट मालिक का बेटा सहित दो लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ने अली का घर से कुछ दूरी पर टेंट की दुकान कर रखी है। दोपहर के समय उनका बेटा शहजेव व उसका दोस्त अमित कुमार वहां पर बैंठा था। इस दौरान किसी ने बीड़ी पीने के बाद जलती बीड़ी को वही पर डाल दिया था। जिससे वहां पर पड़े परदे ने आग को पकड़ लिया। उसके बाद धीरे धीरे करके वहां पर रखे सिलेंडर व अन्य सामान ने भी आग पकड़ ली। आग की लपटें उठती देखकर दोनों ने आनन फानन में आग को बुझाना शुरू कर दिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आग को बुझाना शुुरू कर दिया। उसके बाद मामले की जानकारी शहजादनगर एसओ भी आ गए। जबकि सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। आग को बुझाना शुरू दिया। आग बुझाने के फेर में अमित व शहजेव बुरी तरह से झुुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।