फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को सिविल लाइंस और एफएसटी ने अभियान चलाकर एक कार से दो लाख रुपये बरामद कर लिए।सही जबाब नही दिए जाने पर पुलिस ने रुपयों को जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन

लोक सभा चुुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस और प्रशासन महकमा अलर्ट हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस समय-समय पर अधिकारियों के आदेश पर चेकिग अभियान चला रही है। उसी के तहत एसपी के आदेश के पर बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एफएसटी और थाने की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम द्वारा आंबेडकर पार्क तिराहे पर चेकिंग के दौरान गाड़ी एक वाहन को रोक लिया जहां तलाशी लेने पर उसमे दो लाख रुपये मिले। कार में सवार चालक जिला मुरादाबाद के खुशहालपुर रोड के रहने वाले डा. प्रवीण से इस रुपयों के बारे में पूछताछ की लेकिन सही जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उन रुपयों को जब्त कर लिया। इससे पहले भी पुलिस ने चेकिग दौरान करीब 12 लाख रुपये तक जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें