सैफनी। चौकी क्षेत्र के गांव मधुपुरी मोड़ पर गश्त के दौरान पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक क्विंटल मांस और एक बाइक बरामद कर अपने कब्जे में कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार तड़के गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर गोवंशीय पशु का मांस लेकर सैफनी की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने शाहबाद बिलारी मार्ग पर नाका लगा दिया।
मधुपुरी मोड़ पर चारों ओर से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी सागरपुर निवासी फुरकान कुरैशी और दूसरा फैजान कुरैशी है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।