सैदनगर। रंजिश में कोतवाली थाना क्षेत्र में बेनाजीर के पास कुछ लोगों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। तहरीर आने पर कार्रवाई होगी।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव बजावाला निवासी महमूद की पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश है। दोपहर के समय वह बाइक से किसी काम से शहर आ रहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में बेनाजीर के पास आरोपियों ने उसको रोक कर गोली मार दी। इसके बाद वह बेहोश होकर वही पर गिर गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसको जिला अस्पताल ले गए। बाद में पुलिस भी वहां पर आ गई। बाद में उसको जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसको मेरठ के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
रंजिश में युवक को गोली मार दी है। इस मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी। पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। सत्यप्रकाश वर्मा, शहर कोतवाल