रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले फायरिंग ़और पथराव होने के मामले में पुलिस ने दूसरी ओर से आई तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसी थाना क्षेत्र के गांव गोसमपुर में चाचा- भतीजे में कालिया कहने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए थे। उसके बाद दोनों ओर से पथराव होने के साथ ही फायरिंग भी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। बाद में सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बाद में शराफत की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सफदर सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को दूसरी ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने शराफत सहित छह लोगों पर उन्ही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पटवाई इंस्पेक्टर राधेश्याम का कहना है कि गोसमपुर में हुए पथराव और फायरिंग करने के मामले मेें दूसरी ओर से आई तहरीर के आधार पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।